लाखेरी – स्मार्ट हलचल|उपखंड क्षेत्र के जाड़ला गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सवाई माधोपुर निवासी भामाशाह मंगतसिंह की ओर से विद्यार्थियों को जूते वितरित किए गए। जूते पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। भामाशाह की इस पहल की विद्यालय परिवार ने सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में गोरीशंकर, विद्यालय एसएमसी अध्यक्ष भैरव प्रकाश, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष गोपी लाल, प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मीणा सहित विद्यालय स्टाफ के अध्यापक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार ने कहा कि भामाशाहों का इस प्रकार का सहयोग विद्यार्थियों के लिए प्रोत्साहनकारी है।