भारत विकास परिषद एवं नवजीवन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रावेल सिंह जी छाबड़ा की 53वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

रणवीर सिंह चौहान
भवानीमंडी। स्मार्ट हलचल /भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, आदर्श शाखा एवं मीरा शाखा भवानीमंडी तथा नवजीवन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में स्व. श्री रावेल सिंह जी छाबड़ा (पूर्व पालिका उपाध्यक्ष) की 53वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन 19 अगस्त 2026, बुधवार को जैन बोर्डिंग, भवानीमंडी में किया गया। जिसमे 124 यूनिट रक्तदान किया गया।

शिविर में आमजन के लिए विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध रही। इनमें BMD जांच (बोन मास डेंसिटी), हीमोग्लोबिन जांच, शुगर (RBS), थायरॉइड (TSH), यूरिक एसिड, न्यूरोपैथी एवं ब्लड प्रेशर (BP) जैसी जांच शामिल हैं | जांच शिविर में 564 मरीजों की विभिन्न प्रकार की निशुल्क जांच हुई । साथ ही 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क परामर्श प्रदान कोटा गया ।

इस अवसर पर नवजीवन हॉस्पिटल के माध्यम से नवस्पर्श योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योजना का शुभारंभ कर रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अभिनव प्रयास प्रारंभ किया ।

अगस्त माह में मौसमी बीमारियों एवं डेंगू के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जरूरतमंदों की सहायता करना इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य रहा। साथ ही, नागरिकों को समय पर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
शिविर के माध्यम से समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश दिया जाएगा।
शिविर के मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानसिंह चौहान ठीकरिया पूर्व अध्यक्ष राजस्थान वेयरहाउस, विशिष्ट अतिथि रोहित अरोड़ा कार्यकारी अध्यक्ष राजस्थान टेक्सटाइल मिल्स, अध्यक्षता कमल सुरेका क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव, विशिष्ट अतिथि डॉ जगदीश अरोड़ा, ओमप्रकाश चतुर्वेदी प्रांतीय समन्वयक भारत विकास परिषद, श्री गुरुबचन सिंह जी, गुरुभेज सिंह छाबड़ा निर्देशक नवजीवन हॉस्पिटल रहे ।