CHC कारोई का हाल बेहाल: दोपहर 12:37 बजे मरीजों की जगह सीढ़ियों पर कुत्ते कर रहे आराम, स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल

बद्री लाल माली

गुरला:-स्मार्ट हलचल|कारोई क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कारोई मरीजों के लिए नहीं बल्कि आवारा कुत्तों के लिए “आरामगाह” बन गया है।बुधवार दोपहर 12:37 बजे ली गई फोटो में साफ देखा जा सकता है कि CHC की मुख्य सीढ़ियों और प्रवेश द्वार पर 3-4 कुत्ते आराम से बैठे हुए हैं। अस्पताल परिसर में मरीजों की जगह कुत्तों का कब्जा देखकर ग्रामीणों में आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दिन के समय जब मरीज आते हैं, तब अस्पताल की सीढ़ियों पर कुत्तों का राज रहता है। बूढ़े, बच्चे और बीमार लोग डर के मारे अंदर नहीं जा पाते।कुत्तों के आतंक से स्वास्थ्य केंद्र की साख पर भी बट्टा लग रहा है।ग्रामीणों ने मांग की है कि CHC कारोई में सफाईकर्मी की स्थायी तैनाती की जाए, गेट पर चौकीदार रखा जाए और आवारा पशुओं को परिसर से बाहर किया जाए, ताकि मरीज बिना डर के इलाज करवा सकें।