भवानी मंडी थाना क्षेत्र मैं कानून व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए थाना अधिकारी ने किया पत्रकारों से किया संवाद

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी. स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी कस्बे में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने पत्रकारों से संवाद किया. थाना अधिकारी प्रमोद कुमार ने भवानी मंडी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पत्रकारों से संवाद करते हुए उनके विचार जाने शहर में और कहां-कहां किस तरह कानून व्यवस्था बेहतर हो सकती है इस बारे में विस्तृत चर्चा की तथा थाना अधिकारी ने संवेदनशील मामलों में पत्रकारों से संयमित भाषा में कवरेज करने की सलाह दी इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम काला .जगदीश पोरवाल .रणवीर सिंह चौहान भंवर सिंह कुशवाहा. लोकेश मकवाना. हेमंत जायसवाल वसीम अकरम आदि उपस्थित थे