रणवीर सिंह चौहान
स्मार्ट हलचल/ भवानी मंडी. भवानी मंडी नगर निकाय चुनाव चरम पर है दोनों ही पार्टी के संभावित दावेदार अपने अपने आवेदन फॉर्म जमा करने में लगे हुए हैं लेकिन आज फॉर्म भरने के आखिरी दिन से एक दिन पहले भी दोनों ही पार्टियों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं बस दावेदारों से यह कह दिया है कि फॉर्म जमा करो दोनों ही पार्टियों अपने पत्ते कल शायद आखरी दिन खोलेंगे जिस दावेदार का सिंबल पहुंच जाएगा वही दावेदार माना जाएगा. भवानी मंडी नगर निकाय चुनाव में सरगर्मियां चरम पर है शहर की सभी 40 वार्डों में दोनों ही पार्टियों से एक से अधिक दावेदार कतार में है दोनों ही पार्टियों अभी अपने पत्ते नहीं खोल रही है शायद उन्हें. बागीयों का डर सता रहा है पिछली बार पालिका अध्यक्ष में हुई खरीद फरोख्त के चलते दोनों ही पार्टियों सतर्क बनी हुई है दोनों ही पार्टियों अपने-अपने दलों में जीताउ और टिकाऊ उम्मीदवारों की तलाश में है और शायद इसीलिए नामांकन फॉर्म भरने के एक दिन पहले तक दोनों ही पार्टियों अपने-अपने वार्डों से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं कर पाई है इस चुनाव में जो भवानी मंडी शहर में वर्षों से नगर पालिका चुनाव में सीनियर नेता अपनी भूमिका महत्वता से निभाते थे इस बार में अलग-थलग पड़े दिखाई देते हैं भाजपा मैं मैं मंडल अध्यक्ष युवा नेता प्रदीप जैन उधर कांग्रेस में युवा नेता मंडल अध्यक्ष विनय आसतोलिया पूरे जोर शोर के साथ लगे हुए हैं दावेदारों में भी इस बार युवाओं के चेहरे दोनों ही दलों से ज्यादा दिखाई पड़ रहे हैं कल नामांकन फॉर्म भरने का आखिरी दिन है ऐसा प्रतीत होता है कि कल ही दोनों दल अपने-अपने दावेदारों के सिंबल प्रदान करेंगे भीतर घात का खतरा दोनों ही दलों को बराबर बना हुआ है कल दोनों ही दलों के दावेदारों को सिंबल अलौट होने के बाद राजनीतिक चुनाव की पिक्चर साफ होगी आज और कल दोनों दिन नामांकन फार्म जमा होंगे सिंबल मिलने के बाद ही पिक्चर क्लियर होगी की दोनों दलों में पालिका अध्यक्ष पद के कौन-कौन दावेदार हैं किसका होगा पलड़ा भारी और कौन बनेगा नगर पालिका अध्यक्ष सिंबल मिलने के पश्चात ही सारी पिक्चर क्लियर हो पाएगी
