भवानी मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी में एमपी का अफीम तस्कर गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक व 390 ग्राम अफीम जप्त

झालावाड़ | भवानी मंडी क्राइम | अफीम तस्करी

भवानी मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी में एमपी का अफीम तस्कर गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक व 390 ग्राम अफीम जप्त

एसपी अमित कुमार के विशेष अभियान के तहत मिली सफलता; छत्रपुरा चौकी के सामने दबोचा, भवानी मंडी थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई
विशेष क्राइम रिपोर्ट: रणवीर सिंह चौहान (भवानी मंडी)

भवानी मंडी, 18 जून 2026। भवानी मंडी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय तस्कर को 390 ग्राम अफीम तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जिला स्तर पर विशेष अभियान के तहत यह प्रभावी कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार तस्कर का विवरण:

* नाम व पता: भारत गुर्जर उर्फ दीपक (24) पुत्र श्री नाथूलाल गुर्जर, निवासी भैंसासदा, पुलिस थाना मानपुरा, जिला-मंदसौर (म.प्र.)
* बरामदगी: 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम
* जप्त वाहन: एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस

छत्रपुरा पुलिस चौकी के सामने आम रोड पर हुई कार्रवाई:
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचन्द मीणा व वृताधिकारी सत्यनारायण गोदारा के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। नाकाबंदी के दौरान श्रीछत्रपुरा पुलिस चौकी के सामने आम रोड से मोटरसाइकिल सवार भारत उर्फ दीपक को रोककर तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर सघन अनुसंधान शुरू किया गया है कि वह यह खेप कहां से लाया था और किसे देने जा रहा था।

भवानी मंडी पुलिस टीम में ये रहे शामिल:
सफल कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, हेड कानि. मोहनलाल (48), कानि. तेजेन्द्र सिंह (1379), कानि. महेश (1380 – आसूचना अधिकारी), कानि. हरिराम (1258), कानि. सीताराम (830) और चालक कानि. दिनेश कुमार (469) शामिल रहे।