झरना महादेव में गुर्जर समाज की बैठक आयोजित, पुरानी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से करेगी कार्य

मोड़ का निंबाहेड़ा | सुरेश चन्द्र मेघवंशी

भीलवाड़ा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं आस्था स्थल झरना महादेव में गुरुवार को आम चोखला गुर्जर समाज झरना महादेव की विशाल बैठक आयोजित हुई। बैठक में आसपास के कई गांवों के पंच-पटेल, बुजुर्ग एवं समाज के मौतबीर लोगों ने भाग लिया। बैठक में तीन दिन पूर्व अमावस्या के अवसर पर कुछ लोगों ने मनमानी से फर्जी तरीके से बनाई कार्यकारिणी गठित की गई थी उस कार्यकारिणी की समाज में मान्यता नहीं है ओर दो वर्ष पूर्व बनी बनाई कार्यकारिणी को यथावत रखने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

झरना महादेव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष सोहनलाल चाड़ ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा समाज की बिना अनुमति एवं व्यापक सहमति के बिना फर्जी प्रस्ताव बनाकर कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया था, जिससे समाज में नाराजगी और असंतोष का माहौल बन गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है और ऐसे समय में संगठनात्मक विवाद मंदिर निर्माण में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर अमावस्या को तीन दिन पूर्व नई समिति कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया तथा समाज के सभी लोगों ने सामूहिक रूप से 2 साल पूर्व बनी रजिस्टर्ड कार्यकारिणी को ही मान्यता देने का निर्णय लिया। समाजजनों ने कहा कि मंदिर निर्माण कार्य एवं समाज की एकता को बनाए रखने के लिए पुरानी कार्यकारिणी का यथावत रहना आवश्यक है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अध्यक्ष दुर्गेश भड़ाना, उपाध्यक्ष सोहनलाल चाड़ एवं रामचंद्र खारा, कोषाध्यक्ष नारायण लाल (अहीरों का खेड़ा), सचिव शंकर लाल (मोड़ का निंबाहेड़ा), सह सचिव राजूलाल (छापरिया खेड़ा) सहित पूरी पुरानी कार्यकारिणी पूर्ववत कार्य करती रहेगी।

बैठक में गेरूलाल (देवीपुरा), माधूलाल (चेना का खेड़ा), हरफूल गुर्जर (झरना का खेड़ा), सुखदेव हिसनियां, देवलाल (देवपुरा), उदयलाल (अहीरों का खेड़ा), भागूलाल (पिथा का खेड़ा), केलाराम (झरना का खेड़ा), गोपीलाल, घनश्याम मैनेजर, सांवरलाल (धन्नाजी का खेड़ा), पूर्व सरपंच भोजाराम, मंदिर पुजारी लक्ष्मण नाथ सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक में समाज की एकता, मंदिर निर्माण कार्य की निरंतरता तथा संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया गया।