(पंकज पोरवाल)
डॉ. संजीव कुमार शर्मा से लिया कार्यभार, 17 नवंबर को जारी राज्य सरकार के आदेश पर हुई पुनर्नियुक्ति
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|भीलवाड़ा जिले की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान एक बार फिर डॉ. चेतेन्द्र पुरी गोस्वामी के हाथों में आ गई है। राज्य सरकार के आदेश के बाद बुधवार को उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के पद पर पुनः कार्यभार ग्रहण कर लिया। संयुक्त शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग एवं पंचायतीराज (चिकित्सा) विभाग, राजस्थान जयपुर की ओर से 17 नवंबर 2026 को जारी आदेश की पालना में डॉ. गोस्वामी बुधवार सुबह सीएमएचओ कार्यालय पहुंचे और विधिवत पदभार संभाला। इससे पहले जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा को सीएमएचओ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। बुधवार को डॉ. शर्मा ने उन्हें पदभार सौंपते हुए शुभकामनाएं दीं। डॉ. गोस्वामी के पुनः कार्यभार ग्रहण करने पर सीएमएचओ कार्यालय के विभिन्न अनुभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान कार्मिकों ने उन्हें नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके दोबारा पदभार संभालने के साथ ही जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा विभाग की प्रशासनिक जिम्मेदारियां फिर उनके अधीन आ गई हैं।