विधायक गोपाल खंडेलवाल का बेलगाड़ी में बिठाकर निकाली बिंदोली से किया अभिनंदन
जस्सू जी का खेड़ा पंचायत में दादा से लेकर पोता तक लगातार 30 वर्षों से पंचायत की कमान
जस्सू जी का खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच कार्तिक गुर्जर का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित
स्मार्ट हलचल|काछोला 18 नवंबर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जस्सू जी का खेड़ा में नवनिर्वाचित सरपंच कार्तिक गुर्जर का पदभार ग्रहण समारोह विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। समारोह के दौरान विधायक खंडेलवाल का ग्रामीणों ने पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नवनिर्वाचित सरपंच कार्तिक गुर्जर द्वारा विधायक खंडेलवाल को पारंपरिक बेलगाड़ी में बैठाकर बिंदोली निकालना रहा। ग्रामीणों ने जगह-जगह आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कर समारोह को उत्सवी स्वरूप प्रदान किया। पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति की झलक के बीच आयोजित इस स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक खंडेलवाल ने नवनिर्वाचित सरपंच कार्तिक गुर्जर को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ग्राम पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया। सभी अतिथियों का स्वागत पूर्व सरपंच भेरू लाल गुर्जर,सरपंच कार्तिक गुर्जर ने किया।
मां ने पुत्र को सम्भलाया चार्ज दी कलम – जस्सू जी का खेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच पद पर कार्तिक गुर्जर निर्वाचित हुए इससे पूर्व सरपंच कार्तिक की माताजी फोरी देवी गुर्जर सरपंच थी अब बेटे ने मां से आशीर्वाद लेकर कार्यभार संभाला और माताजी फोरी देवी ने पंचायत के विकास कार्यों के लिए कलम थमाई ।
दादा से पोता तक का सफर – ग्राम पंचायत जस्सू जी का खेड़ा के पूर्व सरपंच भेरू लाल गुर्जर ने बताया कि वर्ष 2000 से भेरू लाल गुर्जर,पिता जगरूप गुर्जर,पत्नी फोरी देवी गुर्जर, अब पुत्र कार्तिक गुर्जर ने पंचायत के सरपंच पद पर निर्वाचित हुए है जो कि लगातार छठी बार ग्रामीणों ने आशीर्वाद दिया है।
समारोह में मालासेरी डूंगरी के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन वैष्णव,संदीप सोनी,भेरू लाल मंत्री, थलकला सरपंच प्रतिनिधि हरीश चौधरी, राजगढ़ प्रतिनिधि बद्री गुर्जर, काछोला प्रतिनिधि अरविंद माली, जालिया प्रतिनिधि पप्पू सिंह, सरथला सरपंच सरदार मीणा, मालासेरी सरपंच सांवर गुर्जर, जगपुरा सरपंच नारायण लाल, चैनपुरिया सरपंच रतन लाल, मानपुरा से बनवारी लाल, दौलपुरा से लाला सिंह, श्रीनगर से दीवान सिंह, झंझोला से गोपाल तथा गणेशपुरा से ओम बैरवा सहित विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।