भीलवाड़ा जिला युवा अग्रवाल सम्मेलन की कार्यकारिणी में सात पदाधिकारियों का मनोनयन

वैभव बिंदल जिलाध्यक्ष, धीरेंद्र गोयल महामंत्री, पारस अग्रवाल कोषाध्यक्ष एवं आशीष लोहिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत

भीलवाड़ा, 17 अक्टूबर।स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की प्रदेश इकाई दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के अंतर्गत भीलवाड़ा जिला युवा इकाई में सात पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है।प्रदेश मीडीया प्रभारी देवेंद्र गोयल ने बताया की संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने तथा अग्रवाल समाज में एकता, संस्कार एवं संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन नियुक्तियों की घोषणा की गई।

नवगठित जिला युवा कार्यकारिणी में वैभव बिंदल को जिला युवा अध्यक्ष, धीरेंद्र गोयल को जिला युवा महामंत्री ,पारस अग्रवाल को जिला युवा कोषाध्यक्ष एवं आशीष लोहिया को जिला युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं अमित अग्रवाल एवं शालीन अग्रवाल को जिला युवा उपाध्यक्ष तथा लोकेश निमोदिया को जिला युवा सचिव का दायित्व सौंपा गया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया की
ये मनोनयन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक जाजोदिया एवं संजीव अग्रवाल तथा दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं प्रदेश महामंत्री अमित नागौरी की सहमति से किए गए हैं।

प्रदेश नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी अपनी सक्रियता, अनुभव, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता से अग्रवाल समाज के युवाओं को एकजुट करेंगे तथा समाजसेवा, शिक्षा, संस्कार, संगठन विस्तार एवं जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।

युवा प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होती है।युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से भगवान अग्रसेन महाराज के आदर्शों पर चलते हुए समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

समाचार प्रेषक: दक्षिण पश्चिम राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन