शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|हिंदू जागरण मंच, शाहपुरा की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे कलिंजरी गेट स्थित ठाकुर बाबा की बगीची में आयोजित होगा।भारतीय संस्कृति और परंपराओं में शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है। इसे शक्ति, साहस, आत्मरक्षा और धर्म की रक्षा के संकल्प का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन कर परंपरा का निर्वहन किया जाएगा।
हिंदू जागरण मंच ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।