महेन्द्र नागौरी
क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में राजस्थान मध्य प्रांत प्रथम, 29 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय मुकाबला
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की टीम ने जयपुर में आयोजित क्षेत्र स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर भीलवाड़ा का गौरव बढ़ाया। विजेता टीम भीलवाड़ा की सेंट्रल एकेडमी, बापूनगर स्थित महाराणा प्रताप शाखा की है। अब यह टीम 29 नवंबर को ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में राजस्थान मध्य प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी। मीडिया प्रभारी महेश जाजू ने यह जानकारी दी।