वनवासी कल्याण परिषद ने 151वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित कर जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक अस्मिता का संदेश दिया
महेन्द्र नागौरी
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|वनवासी कल्याण परिषद की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्ष, बलिदान और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया।नगरीय आयाम प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के शोषण, धर्मांतरण और सांस्कृतिक हमलों के खिलाफ जनजागरण का बिगुल फूंका। उन्होंने करीब 100 गांवों में लोगों को संगठित कर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष के लिए प्रेरित किया। जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि केंद्र सरकार ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। संसद भवन में स्थापित बिरसा मुंडा की प्रतिमा उनके ऐतिहासिक योगदान की गौरवगाथा बयां करती है।
संगोष्ठी में रूपलाल अजमेरा, भागचंद बाहेती, ओम गंदोडीया, पुरुषोत्तम नथरानी, नरेश ओझा, नरेंद्र काबरा, गोपाल शर्मा, कमल गोखरू, मनीषा जाजू, अनिता काबरा और गुणमाला अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।