Homeभीलवाड़ाभीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का रहा विशेष योगदान:...

भीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का रहा विशेष योगदान: वंदना माथुर

भीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का रहा विशेष योगदान: वंदना माथुर

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर को 98वीं जन्म जयंती पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित

(पंकज पोरवाल)

भीलवाड़ा।  स्मार्ट हलचल/राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री, आसाम के निवर्तमान राज्यपाल स्व. शिवचरण माथुर की 98वीं जन्म जयंती पर बुधवार को महिला आश्रम परिसर में एवं महिला आश्रम काॅलेज के बाहर स्थित मूर्ति स्थल पर पुष्पाजंलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्था सचिव श्रीमती वंदना माथुर ने बताया कि भीलवाड़ा को टेक्सटाईल सिटी बनाने में शिवचरण माथुर का विशेष योगदान रहा हैं। उन्होने शिक्षा जगत को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां दी हैं। वे सदैव देश एवं प्रदेश की उन्नति के लिए प्रयत्नशील रहते थे। महिला आश्रम संस्था को पल्लवित व पुष्पित करने में उनका विशेष योगदान रहा हैं। पुष्पांजलि के पश्चात दो मिनिट का मौन रख शांतिपाठ किया गया। इस अवसर पर संस्था की डायरेक्टर विभा माथुर, संस्था के कोषाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, राजेंद्र मारू एवं सभी प्रवृत्तियों के संस्था प्रधान तथा छात्राएं उपस्थित थे।
बंसत पंचमी पर यज्ञ- हवन कर माँ शारदे का किया नमन
महिला आश्रम परिसर में स्थित सरस्वती मंदिर में बुधवार को बसंत पंचमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। संस्था सचिव वन्दना माथुर ने बताया कि बसंत पंचमी के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ हवन हुआ, मां सरस्वती की वंदना की गई जिसमें सभी प्रवृत्ति प्रधान, संस्था पदाधिकारी, स्टाफ सदस्यों एवं विशेष रूप से छात्राओं द्वारा यज्ञ में आहुतियां देकर शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति की मंगल कामना की गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES