भीलवाड़ा से उठी बुलंद आवाज — महिला कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू

भीलवाड़ा । महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए, अल्का लांबा (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला कांग्रेस) एवं सारिका सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, महिला कांग्रेस) के निर्देशानुसार भीलवाड़ा शहर से एक बड़े राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत महिला कांग्रेस द्वारा देशभर में 33% महिला आरक्षण की मांग को लेकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं।

भीलवाड़ा शहर महिला कांग्रेस कमेटी ने इस मुहिम की शुरुआत करते हुए डाक के माध्यम से प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को तुरंत लागू करने की जोरदार मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं में भारी उत्साह और जोश देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रेखा हिरण की सक्रिय भूमिका देखने को मिली। रेखा हिरण ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और महिलाओं को एकजुट कर आंदोलन को गति प्रदान की। रेखा हिरण ने कहा कि अब समय आ गया है कि महिलाओं को उनका हक मिले और संसद व विधानसभाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो।
कार्यक्रम में रेखा हिरण की नेतृत्व क्षमता और सक्रियता की हर ओर सराहना की गई। रेखा हिरण के नेतृत्व में यह अभियान और अधिक मजबूत होता नजर आ रहा है।

प्रमुख मांगें:

1 – अधिनियम को तुरंत लागू किया जाए — “आज करो, अभी करो”

2 – OBC वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण में शामिल किया जाए

महिला कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को समान अधिकार, सम्मान और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाना है। इस अभियान के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि अब हर वर्ग की महिलाओं को न्याय मिलना चाहिए।

इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की कई सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से रेखाभट्ट, मोनिका क्रिश्चियन, लीला देवड़ा, रूक्मणी धोबी, शमा निरयागर, निक्की बाला अरोड़ा, पूनम लालवानी, राधिका शर्मा, मीना जैन, किरण शर्मा सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।

भीलवाड़ा से शुरू हुआ यह अभियान अब पूरे देश में एक मजबूत आंदोलन का रूप लेता जा रहा है, जिससे आने वाले समय में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।