Wednesday, May 20, 2026
Homeस्मार्ट हलचलछोटी उम्र में बड़ा मुकाम : जयपुर की बेटी शनाया शर्मा ने...

छोटी उम्र में बड़ा मुकाम : जयपुर की बेटी शनाया शर्मा ने आईएलएफएच फैशन शो में जीता सबका दिल

 

ममकिंस ब्रांड की शोस्टॉपर बनीं नन्हीं कलाकार शनाया शर्मा, अभिनय और मॉडलिंग में बढ़ा रहीं राजस्थान का गौरव

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर -स्मार्ट हलचल|राजधानी जयपुर में आयोजित भव्य आईएलएफएच फैशन शो चैप्टर-13 में नन्हीं चाइल्ड आर्टिस्ट शनाया शर्मा ने अपने आत्मविश्वास, शानदार अंदाज और बेहतरीन रैंप वॉक से सभी का दिल जीत लिया। फैशन शो के दौरान शनाया शर्मा ने प्रसिद्ध किड्स वियर ब्रांड “ममकिंस” की शोस्टॉपर बनकर मंच पर अपनी दमदार प्रस्तुति दी और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक अनूप चौधरी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों और फैशन जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया।
कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रही शनाया शर्मा आज प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर की बेटियों के लिए प्रेरणा बनती जा रही हैं। शनाया पिछले कई वर्षों से आईएलएफएच मंच से जुड़ी हुई हैं और पहले अध्याय से लगातार अपनी प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर मंच की शोभा बढ़ा रही हैं। मात्र 4 वर्ष की छोटी उम्र से अभिनय और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखने वाली शनाया आज टीवी सीरियल्स, फिल्मों, विज्ञापनों और प्रिंट शूट्स में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।
हाल ही में शनाया शर्मा एशियन पेंट्स और आईफोन 17 के विज्ञापनों में भी नजर आई हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही वह “बेटी फाउंडेशन” की ब्रांड एंबेसडर के रूप में समाज में बेटियों को आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का संदेश भी दे रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान शनाया शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और कम उम्र में हासिल की गई उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। उनकी सफलता यह साबित करती है कि यदि बेटियों को परिवार का प्यार, माता-पिता का सहयोग और सही मार्गदर्शन मिले तो वे हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।
शनाया की इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और परिवार का विशेष योगदान रहा है, जो हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाते हुए उनके सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं। आज शनाया शर्मा केवल फैशन और अभिनय की दुनिया में ही नहीं बल्कि समाज में बेटियों के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सफलता की नई पहचान बनकर उभर रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular