शाहपुरा, भीलवाड़ा (राजस्थान)-राजेन्द्र खटीक।
मुंबई-स्मार्ट हलचल ।कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल ने हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शो को ‘कलंकित’ बताते हुए होस्ट सलमान खान और कंटेस्टेंट्स पर जमकर निशाना साधा है।
सुनील पाल ने बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार एपिसोड में ट्रोलर्स को दिए गए सलमान खान के जवाब पर प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा, ‘मैं ट्रोलर्स का फेवर नहीं कर रहा हूं। अपनी बातों को अच्छे से रखना चाहिए।’ हालांकि, ‘जहां तक रहा बिग बॉस का सवाल, बिग बॉस का तो कोई भी बंदा ट्रोल का ही हकदार है चाहे वो सलमान खान हो या कंटेस्टेंट हों।’
कॉमेडियन ने आगे कहा कि बिग बॉस का समाज पर बहुत ही नेगेटिव इम्पैक्ट पड़ रहा है और उन्होंने सलमान खान से इस शो को बंद करने का आग्रह किया। सुनील ने कहा, ‘भाईजान ये गटर शो पहले बंद कीजिए, क्योंकि एक से बढ़कर एक कांड करने वाले लड़के लड़कियां वहां पर आते हैं।’ वो यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, ‘सलमान भाई आप मान जाइए, इस तरह की बात आपको सूट नहीं करती। पहले आप इसको शूट करना बंद कीजिए…’ इसके बाद उन्होंने बिग बॉस को ‘दुनिया का सबसे कलंकित’ और ‘नालायक’ शो बताया।