शहीद भंवरसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि एवं वीरांगना अर्चना कंवर का सम्मान

नारायणपुर । स्मार्ट हलचल।शहीद भंवरसिंह शेखावत स्मारक पर रविवार को शहीद भंवरसिंह शेखावत की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति एनजीओ, नारायणपुर की ओर से शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा देश के लिए उनके अमूल्य बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष महेश चंद सैनी, निदेशक मोनू शर्मा, अशोक सोनी एवं सचिव सुनील कुमार शर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने शहीद भंवरसिंह शेखावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर शहीद की वीरांगना श्रीमती अर्चना कंवर को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।उपस्थित लोगों ने वीरांगना के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए शहीद परिवार के त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया। समिति के अध्यक्ष महेश चंद सैनी ने कहा कि “देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों का त्याग और साहस सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। शहीद भंवरसिंह शेखावत का बलिदान हम सभी के लिए गौरव की बात है। हमें उनके आदर्शों और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा आने वाली पीढ़ियों को भी वीर शहीदों के बलिदान की गाथा से अवगत कराना चाहिए।” उन्होंने कहा कि शहीदों की स्मृति को जीवंत रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने शहीद भंवरसिंह शेखावत के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर वीरेंद्रसिंह शेखावत, रघुवीरसिंह, रोशनसिंह, देवेन्द्रसिंह शेखावत, हजारी लाल सैनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।