अनिल कुमार
स्मार्ट हलचल|ब्यावर जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (IPS) के निर्देशन में बिजयनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रामदेव सिंह उर्फ रामा, निवासी कड़ियापा (टॉडगढ़), शातिर तरीके से भीड़भाड़ वाले इलाकों से दुपहिया वाहन पार करने का आदी है।
क्या था मामला?
बरल द्वितीय निवासी सुरेश माली ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 3 फरवरी 2026 को वह अपनी ‘स्पलेंडर प्लस’ बाइक (RJ-36-SM-2914) लेकर श्रीनाथ अस्पताल गए थे। जब वह अस्पताल से बाहर आए, तो उनकी बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
थानाधिकारी करण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामदेव सिंह (27) को डिटेन किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने सुरेश माली की बाइक चोरी करने के साथ-साथ बिजयनगर के अलग-अलग इलाकों से 3 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना भी स्वीकार किया है।
पुलिस टीम की तत्परता
इस कार्रवाई में थानाधिकारी करण सिंह के साथ एएसआई कैलाशचन्द्र, कांस्टेबल प्रेमाराम, विष्णु और जितेन्द्र की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है, जिससे अन्य वारदातों और चोरी किए गए वाहनों की बरामदगी के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
