11 वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर जिला स्तर पर बिजौलिया से डॉ रिजवान सम्मानित

बिजौलियां, smart halchal / 11वे राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला स्तर पर उपनिदेशक कार्ययालय भीलवाड़ा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया समरीन में बिजौलियां ब्लॉक आयुष चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ रिजवान खान को आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य एवं बेहतर ओपीडी सेवाओ के लिए सम्मनित किया गया कार्यक्रम में आरोग्य भारती के प्रांतीय सचिव श्री कैलाश सोमानी मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता उपनिदेशक डॉ ओमप्रकाश नागर ने की इस अवसर पर सहायक निदेशक डॉ रामस्वरूप शर्मा प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ गुलजारी लाल शर्मा,पूर्व उपनिदेशक दुर्गाप्रसाद शर्मा,मदनलाल क्षोत्रिय, अर्जुन सिंह चूंडावत, सत्यनारायण शर्मा विश्व आयुर्वेद परिषद प्रदेश सहसंयोजक डॉ संजय नागर विभाग संयोजक डॉ संजय शर्मा जिला संयोजक डॉ मुकेश वैष्णव चिकित्सक संघ अध्यक्ष डॉ सतीश शर्मा सहित विभाग के चिकित्सक नर्स कम्पाउण्डर एवम परिचारक मौजूद रहे डॉ रिजवान के मिले सम्मान पर ब्लॉक बिजौलिया क्षेत्र के लोगो ने प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें बधाई दी