शाहपुरा में दिनदहाड़े बाइक चोरी शाहपुरा में बाइक चोरों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े मंदिर के बाहर से बाइक पार

कोठी रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर खड़ी हीरो होंडा डीलक्स बाइक को अज्ञात चोर ले उड़ा, क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता।

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|कस्बे में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। चोर अब दिनदहाड़े भी वारदात को अंजाम देने से नहीं कतरा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला कोठी रोड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के बाहर सामने आया, जहां अज्ञात व्यक्ति मंदिर के बाहर खड़ी हीरो होंडा डीलक्स बाइक चोरी कर ले गया।
जानकारी के अनुसार, बाइक दोपहर करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच मंदिर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात चोर मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया।
दिनदहाड़े मंदिर के बाहर से बाइक चोरी होने की घटना ने कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक बाइक चोर का पता लगाकर चोरी हुई बाइक बरामद करती है।