मां कामाक्षा ज्योतिष संस्थान परिसर में पक्षीयों के लिए परिंडे बांधे

मदन मोहन गर्ग

सवाईमाधोपुर, स्मार्ट हलचल। आने वाली गर्मी को देखते हुए बुधवार को खेरदा स्थित मां कामाक्षा ज्योतिष संस्थान परिसर में बेजुवान पक्षीयो के लिए पानी के परिंडे बांधे गए। इस मौके पर मां कामाक्षा ज्योतिष शोध संस्थान के संस्थापक आचार्य पंडित ताराचंद शास्त्री, सुरेंद्र शर्मा पत्रकार,प्रहलाद गौतम, शंभू दयाल शर्मा, मुरारी लाल शर्मा, हेमराज शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।उन्होंने सभी से कहा कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी, ऐसे में अधिकाधिक लोग पक्षियों के लिए अपने घरों और आस-पास के पेड़ों पर परिंडे लगाएं। सुबह-शाम इनमें दाने-पानी की व्यवस्था भी करें।