कॉरपोरेट प्रीमियर लीग-2. का 8 मई से होगा आगाज

भीलवाड़ा । ब्राह्मण प्रोफेशनल फाउंडेशन भीलवाड़ा के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 8 मई से 13 मई तक आयोजित किया जा रहा है। आयोजन समिति के गोपाल पाण्डेय ने बताया कि पिछले वर्ष से कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग की शुरुआत की थी जिसमें भीलवाड़ा कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़े युवाओं को क्रिकेट खेलने का एक प्लेटफार्म मिला है। 8 मई शाम से चित्तौड़ रोड स्थित विटी इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड पर दूधिया रोशनी में 10 – 10 ओवर के मैच टेनिस बॉल से खेले जाएंगे,इस दूसरे सीजन के क्रिकेट टूर्नामेंट में अर्बन चैलेंजर्स, आदित्य बिरला कैपिटल, डीएसए टाइटंस, आधार हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, कैपरी ग्लोबल, कोटक वॉरियर्स, इलाइट आईडीएफसी, एचडीएफसी मेवाड़ रॉयल, आईसीआईसी एचएफसी हंटर11, पिरामल चैंपियंस, कुल 10टीमें भाग ले रही है, पांच-पांच टीमो के 2ग्रुप बनाये गए है। इस टूर्नामेंट को सफल व ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन समिति के आशीष उपाध्याय, शरद शुक्ला, अविनाश पांडे, अजीत पाण्डेय, सीपी शर्मा, अरिंजय शर्मा, महेश शर्मा, कुलदीप व्यास को व्यवस्था की जिम्मेवारी प्रदान की गई है ।