अनिल कुमार
ब्यावर।स्मार्ट हलचल|अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द सोनी की सुपुत्री वियोमी सोनी का 7वाँ जन्मदिवस बुधवार को सनातनी मर्यादाओं और सादगी के साथ मनाया गया। 8 मई के इस विशेष अवसर पर आधुनिक चकाचौंध से दूर, परिवार ने भारतीय संस्कृति को प्राथमिकता दी।
सुबह से ही वियोमी को आशीर्वाद देने वालों का तांता लगा रहा। परिजनों ने देवाधिदेव महादेव और प्रभु श्रीराम की आराधना कर बिटिया के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर आनन्द सोनी ने संदेश दिया कि बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ अपनी संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के संस्कारों से जोड़ना ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने वियोमी के उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
