जन्मदिन पर सेवा की मिसाल: 5 स्नेहालयों के 125 बच्चों को कराया भोजन

जन्मदिन पर सेवा की मिसाल: 5 स्नेहालयों के 125 बच्चों को कराया भोजन

 

NCDC Asset Director महेंद्र कुमार मीणा के पुत्र के जन्मदिन पर अनूठी पहल

 

गुवाहाटी। स्मार्ट हलचल।NCDC Asset Director महेंद्र कुमार मीणा के पुत्र के जन्मदिन के अवसर पर इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए गुवाहाटी, असम स्थित 5 अलग-अलग स्नेहालयों में 125 बच्चों को भोजन कराया गया।

 

इस अवसर पर एक स्नेहालय में स्वयं उपस्थित होकर बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। बच्चों के साथ समय बिताने और उनके चेहरों पर मुस्कान देखकर परिवार को अपार खुशी मिली।

 

जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटने की यह पहल सेवा, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देती है। बच्चों के साथ बिताया गया यह पल परिवार के लिए जन्मदिन का सबसे यादगार उपहार बन गया।