मातृकुंडिया में पंचमुखी महादेव मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन

मातृकुंडिया में पंचमुखी महादेव मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन

 

भामाशाहों ने की 1.52 करोड़ रुपये से अधिक की घोषणा

 

सत्यनारायण सेन गुरला

 

गुरला/ मातृकुंडिया अखिल मेवाड़ राज माली समाज ट्रस्ट मातृकुंडिया की ओर से मातृकुंडिया में राज माली समाज की धरोहर स्वामित्व भूमि पर पंचमुखी महादेव मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेट बीएल माली ने बताया कि शुभ मुहूर्त में सुबह 6:33 बजे भूमि पूजन कर मंदिर निमांण की नींव की खुदाई शुरू की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले समाज के भामाशाहों का सम्मान किया गया।

 

समारोह के मुख्य अतिथि जिलोला हाल इंदौर निवासी मदनलाल माली तथा विशिष्ट अतिथि अखिल माली समाज समिति मुंबई के अध्यक्ष धर्मेंद्र माली, गणेशलाल माली, देवीलाल माली,नवसारी से वजेराम माली, बंशीलाल माली, उंझा से हीरालाल माली, अहमदाबाद से अर्जुनलाल माली, विष्णुलाल माली, इंदौर से मोहनलाल माली तथा उदयपुर से माली पंचायत संस्थान के अध्यक्ष कैलाश चंद्र माली रहे। अतिथियों का ट्रस्ट प्रबंधकारिणी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

 

1.52 करोड़ की घोषणा, इंदौर के मदनलाल माली सबसे बड़े भामाशाह पंचमुखी महादेव मंदिर निर्माण केलिए समाज के भामाशाहों द्वारा अब तक करीब 1.52 करोड़ रुपए की सहयोग राशि की स्वघोषणा की जा चुकी है, जिसमें हर घर सहयोग राशि भी शामिल है। निर्माण कार्य के लिए मुख्य अतिथि मदनलाल माली इंदौर ने सर्वाधिक 7 लाख 51 हजार 151 रुपए की राशि देने की घोषणा की

 

समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष एडवोकेटबीएल माली ने समाज विकास पर प्रकाश डालते हुए भामाशाहों से मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की। साथ ही ट्रस्ट की बैलेंस शीट का वाचन किया।

 

इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक घीसुलाल माली, बद्रीलाल भोई, गिरधारीलाल माली, प्रेमशंकर माली, जिला उपाध्यक्ष लालूराम माली, लादूलाल माली, जगदीशचंद्र भोई, शांतिलाल माली, सचिव भगवानलाल माली, सह सचिव कालूराम माली, कोषाध्यक्ष लादूलाल माली, महामंत्री नारायणलाल माली, संगठन मंत्री हीरालाल माली, शंकर माली, रतनलाल माली, जिला सचिव मांगीलाल, हैजा चौखला उपाध्यक्ष पन्नालाल माली, मीडिया प्रभारी कैलाश चंद्र माली सहित समाजजन मौजूद रहे।

 

चांदी की ईट से हुआ शिलान्यास, शुरू किया निर्माण मंदिर निर्माण का पूजन कांकरोलीके आचार्य दिनेश चंद्र शर्मा ने विधि-विधान से संपन्न कराया। निर्माण ठेकेदार नरेंद्र नरेंद्र सोमपुरा मंडोरा एवं फाउंडेशन ठेकेदार विनोद भोई आमेट ने ले-आउट प्लान के साथ शिलान्यास कार्य का शुभारंभ किया। पूजा-अर्चना के दौरान सुरेश चंद्र राज माली मंडियाना ने चांदी की ईंट भेंट की। शाम 5:13 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर निर्माण का औपचारिक शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के विधि सलाहकार मंत्री सीए राजेंद्र गाली कोठारिया एवं डालचंद कुमावत ने किया।