राजकीय महाविद्यालय में बी ए सेमेस्टर प्रथम मे प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ, अंतिम तिथि 15 मई

सूरौठ।स्मार्ट हलचल|राजकीय महाविद्यालय सूरौठ में सत्र 2026 -27 के लिए बीए सेमेस्टर प्रथम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है जिसकी अंतिम तिथि 15 मई निश्चित की गई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. पप्पू राम कोली एवं नोडल अधिकारी डॉ. अनिल अग्रवाल ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देश अनुसार राजकीय महाविद्यालय सूरौठ में सत्र 2026 -27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ हो गई है। जो छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं वह ई-मित्र के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते वक्त दसवीं, 12वीं की अंक तालिका, हस्ताक्षर, फोटो, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र और बैंक की पासबुक अपलोड किया जाना आवश्यक है। प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अंतिम तिथि 15 मई तक अपना आवेदन कर सकते हैं। बताया गया कि
अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन 20 मई को किया जाएगा और आवेदन पत्र की हार्ड कॉफी के साथ दस्तावेज जमा करने तथा फीस जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई होगी। प्रवेशित छात्रों की सूची 27 मई को प्रकाशित की जाएगी। 29 मई को विषय आवंटित किए जाएंगे तथा 1 जुलाई से कक्षा अध्यापन कार्य शुरू होगा।