राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया कांग्रेस ने किया सर्व धर्म सभा का आयोजन

स्मार्ट हलचल।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कि 157 वीं जयंती के अवसर पर गांधी पार्क में भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया वहीं कांग्रेस ने सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी व नगर पालिका मंडल द्वारा महात्मा गांधी सर्किल पर कार्यक्रम कर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित कि गई।
सभा में प्रमुख रूप से चारों धर्म के धर्म गुरूओं ने अपने अपने धर्म का पाठ करते हुए सभी मानव जाति को सत्य कि राह पर चलते हुए मानव कल्याण के कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया और हिंसा से दूर रहने कि बात कि। सर्व धर्म के धर्म आचार्यों ने
ने अपने अपने धर्म का पाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन मंत्री कालु लाल सालेचा ने किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने अपने संबोधन में महात्मा गांधी के जीवन व आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने कि बात कही।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष, एवं पालिका उपाध्यक्ष विनय आसतौलिया ने सभी कार्यकर्ताओं एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष पिंकी गुर्जर, उपाध्यक्ष विनय आसतौलिया, पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, पूर्व चेयरमैन राम लाल गुर्जर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनिल मीणा, लोकेश गुप्ता,हखिम ख़ान, मोहन मेघवाल, गणेश सालेचा, प्रमोद जैन पिंटू, आंनद काला, हरीश राठौर,डा अहफाज खान, राधेश्याम काला, वरुण मीणा, कुशाल सोलंकी,महावीर जैन, डाक्टर विकास पाण्डेय, हसीब चौधरी,विजय नाहर,मान सिंह जुझारू, प्रबल जैन,शितल जैन, अविनाश परमार, भैरू लाल चौधरी,पवन मेघवाल, पीरु लाल मेघवाल, विक्की बैरवा, महेश चौहान आदि मौजूद रहे. दूसरी ओर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भवानीमंडी शहर के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिसमें
मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन ,भाजपा नेता नरेश माधवनी, गुरवेश सिंह छाबड़ा दुर्गा शंकर यादव ,पार्षद महेंद्र सिंह परिहार ,रणजीत गुर्जर वैभव जैन पार्षद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम योगी, ऋषभ श्रंगी मोनू तेंनगुरिया ,विकास योगी नीता खत्री, राजेश बसवाल राजकुमार गुप्ता, उमेश मीणा विकास व्यास, उमेश चौहान अर्जुन सुमन, प्रहलाद मेघवाल मदन लाल वर्मा ,संदीप पोरवाल ,गोपाल वर्मा, रणजीत सिंह, कुलदीप गोयर मनोज जैन,अवनीत गोयर बनवारी राठौर, बालमुकुंद मीणा एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।