जिला परिषद में भाजपा का पलटवार, टीकम सिंह ने तीन वोट से हासिल की उप जिला प्रमुख की कुर्सी

27 सदस्यों के मतदान में भाजपा को मिले 15 मत, कांग्रेस प्रत्याशी प्यारी देवी को 12 वोट

अनिल कुमार खीची

ब्यावर ।स्मार्ट हलचल।ब्यावर जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया। गुरुवार को हुए निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी टीकम सिंह चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी प्यारी देवी को तीन मतों से शिकस्त देकर उप जिला प्रमुख पद पर कब्जा जमाया।निर्वाचन प्रक्रिया के तहत जिला परिषद के सभी 27 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी टीकम सिंह को 15 मत मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्यारी देवी को 12 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार टीकम सिंह ने तीन मतों के अंतर से जीत दर्ज कर उप जिला प्रमुख का पद हासिल किया।

जिला परिषद के इस चुनाव में भाजपा ने अपने पक्ष में बहुमत साबित करते हुए उप जिला प्रमुख पद पर जीत दर्ज की। निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।