Homeराजस्थानजयपुरभाजपा गांव चलो अभियान (नगरीय बूथ) के तहत हुई बैठक आयोजित

भाजपा गांव चलो अभियान (नगरीय बूथ) के तहत हुई बैठक आयोजित

भाजपा गांव चलो अभियान (नगरीय बूथ) के तहत हुई बैठक आयोजित
पुष्कर शहर मंडल में 12 बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी
मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार

 (हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/स्मार्ट हलचल/अजमेर/भारतीय जनता पार्टी मंडल पुष्कर शहर में गांव चलो अभियान (नगरीय बूथ) के तहत शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई ।

यह बैठक माली मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि शक्ति सिंह राठौड़ जिला मंत्री एवं प्रभारी पुष्कर शहर मंडल थे ।जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष अशोक सोनी विशिष्ट अतिथि थे।
मुख्य अतिथि शक्ति सिंह राठौड़ ने पुष्कर शहर मंडल में 12 बूथों पर प्रवासी कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी देकर उन्हें पार्टी द्वारा किट वितरित कर सभी प्रवासी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथों पर रवाना किया।
सभी से आह्वान किया गया कि बूथों पर प्रदेश स्तर से मिले 18 प्रकार के कार्य को पूर्ण करना एवं मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार कर आमजन को उसका लाभ दिलाना।
कार्यक्रम मे निवर्तमान पालिका अध्यक्ष कमल पाठक,शक्ति केंद्र संयोजक लखन सरवाडिया,मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी,मंडल महामंत्री अरुण वैष्णव,रोहन बाकोलिया,मंडल उपाध्यक्ष अशोक पाराशर,मण्डल मंत्री पवन शर्मा,गोविंद शर्मा,मण्डल के कोषाध्यक्ष व पार्षद कमल रामावत,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष एवं पार्षद लक्ष्मी पाराशर,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष सोनी,अनुसूचित जाति मोर्चा मण्डल पुष्कर के अध्यक्ष हेमराज तेजी,नगर पालिका पुष्कर के पार्षद व पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कुमावत,पार्षद महेंद्र सिंह खंगारोत,विष्णु सैन,धर्मेंद्र नागोरा,बूथ अध्यक्ष नरेन्द्र ,कैलाश कुमावत,संदीप पाठक,संपत सिंह रत्नू,महेश सेन,पवन जोशी,रामस्वरूप मेघवाल,मंडल आईटी संयोजक लाभांशु वैष्णव,लक्ष्मीकांत गोड़ व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES