भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी 30 को भीलवाड़ा में

भीलवाड़ा 27 मई|स्मार्ट हलचल।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के 30 मई को भीलवाड़ा आगमन की तैयारीयो को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय भीलवाड़ा पर आयोजित की गई, इस बैठक में उनके आगामी दौरे को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के निर्देशानुसार बैठक किसान मोर्चा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष शंकर जाट ( सागवा) की अध्यक्षता में संपन्न हुई
भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 मई को भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी का एक दिवसीय प्रवास रहेगा जिसमें किसान महासभा व रात्रि चौपाल का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा बैठक में जिला महामंत्री शैलेंद्र व्यास, लोकेंद्र सिंह, मोर्चे के कोषाध्यक्ष मथुरा लाल जाट, जिला मंत्री हिम्मत सिंह, रवि राव, मंडल महामंत्री विष्णु ओझा व समस्त जिला कार्यकारिणी उपस्थिति रही