Homeराजस्थानअलवरभाजपा मंडल कठूमर के बूथों और शक्ति केंद्रों पर नये सदस्य बनाने...

भाजपा मंडल कठूमर के बूथों और शक्ति केंद्रों पर नये सदस्य बनाने का दौर शुरू

 दिनेश लेखी

कठूमर। स्मार्ट हलचल ।भाजपा मंडल कठूमर द्वारा सदस्यता अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवास पर जिला संयोजक सदस्यता अभियान हरिशंकर खंडेलवाल व मंडल सदस्यता प्रभारी प्रदीप जैन तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में खुडियाना मंडल के सहसंयोजक वीरेंद्र चौधरी, जिला युवा मोर्चा के सहसंयोजक दिगंबर सिंह ने प्रत्येक बूथ और शक्ति केन्द्र स्तर पर नए सदस्यों के बनाए गये।

वही नगर पालिका परिसर नरेगा श्रमिकों के साथ कठूमर में अध्यक्ष शेर सिंह मीणा के नेतृत्व में हरिशंकर खंडेलवाल, प्रदीप जैन, सुनील बजाज ने स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

मंडल अध्यक्ष सुनिल बजाज ने बताया कि शक्ति केंद्र अर्रूवा के बूथ संख्या 140, 41 पर मसारी के बूथ नंबर 136, 37, 38 तथा तसई में बूथ नंबर 96,97, 98,99 पर सदस्यता कार्यक्रम कर नए सदस्य बनाए। वहीं कठूमर कस्बे के बूथ नंबर 111 से लेकर 116 पर सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। तथा सार्वजनिक स्थल या किसी कार्यकर्ता के आवास पर बैठक कर सभी को सामूहिक रुप से मिसकॉल से सदस्यता कराई जा रही है। मंडल स्तर सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में नए सदस्य बनाने और पुराने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को दुबारा पार्टी से जोड़ने के लिए संपर्क अभियान चल रहा है।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
dhartiputra
logo
RELATED ARTICLES