Homeराजस्थानकोटा-बूंदीभाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन यादव एवं प्रतिनिधि किशन बिहारी पाराशर बने

भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन यादव एवं प्रतिनिधि किशन बिहारी पाराशर बने

जितेन्द्र गौड़

बून्दी – स्मार्ट हलचल/जिले में 23 भाजपा मंडल में से 13 मंडल के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि की घोषणा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा हुईं, जिसमें लाखेरी शहर से नवीन यादव मंडल अध्यक्ष एवं किशन बिहारी पाराशर को मंडल प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया। इनकी घोषणा से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। विजय गेट पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफा एवं माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। पदाधिकारियों की घोषणा के बाद पूर्व केबिनेट मंत्री बाबूलाल वर्मा एवं पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं का उत्साह नजर आया। इस दौरान पूर्व चैयरमेन राकेश सैनी, पूर्व नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता सुरेश सोनी, भाजपा नेता बुद्धि जंगम, राकेश अग्रवाल, अर्जुन यादव, दिनेश यादव आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES