Homeभीलवाड़ाभाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई

भाजपा के सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित हुई

मांडलगढ़_ स्मार्ट हलचल/सदस्यता अभियान की भाजपा नगर मंडल की कार्यशाला सर्किट हाउस पर आयोजित हुई।।कार्यशाला बैठक में भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।कार्यशाला में मुख्य वक्ता डॉक्टर राजासाध वैष्णव ने कहा कि 1 सितंबर से भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ होने वाला है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सदस्यता ग्रहण करेंगे। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ता व पदाधिकारी सक्रिय होकर सभी वर्गो के लोगो को भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा के संविधान के बारे में भी विस्तार से बताया।।
भाजपा जिला मंत्री एडवोकेट जमना लाल सेन ने संबोधित कर कहा कि सभी शक्ति केंद्रों पर कार्यशाला आयोजित कर सदस्यता अभियान को बूथ स्तर तक सफल बनाना है। यह भाजपा राष्ट्रीय अभियान है सभी कार्यकताओं का इसमें अहम योगदान होना चाहिए।
विधानसभा संयोजक अनिल पारीक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, छह साल बाद सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आया है, सभी कार्यकत्ताओं को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है।
कार्यशाला को पूर्व मण्डल अध्यक्ष मुरली मनोहर गट्टानी, पूर्व मंडी चेयरमैन रतन लाल खटीक ने भी संबोधित किया।
कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री व सदस्यता अभियान संयोजक अशोक जीनगर ने किया।
कार्यशाला में सभीअतिथियों ,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार मण्डल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट ने दिया।
इस दौरान मंडल महामंत्री मनोज आंचलिया, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद वैष्णव, सतीश खंडेलवाल,सदस्यता अभियान सह संयोजक नीलकमल पटवा, अनीता सुराणा, कोषाध्यक्ष महावीर लड्ढा,पार्षद हर्षित पंवार, ईश्वर चांवरिया, लादू लाल खटीक,जगदीश जीनगर, प्यार चद सालवी, सुंदर ब्रह्मभट्ट,पियूष सेन, नरेन्द्र हाड़ा, अशोक साहू, सत्यनारायण गुर्जर, कार्तिक भट्ट, योगेश सिंधी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES