Homeअजमेरभाजपा के इस महापर्व पर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया

भाजपा के इस महापर्व पर सदस्यता अभियान प्रारंभ किया

ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य ले कार्यकर्ता*भूतड़ा

(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल/भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा पूर्व विधायक ब्यावर और देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा प्रवासी के रूप में पुष्कर विधानसभा के रूपनगढ़ और नरवर मंडल में प्रवास पर रहे।देहात जिला अध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा ने बताया कि सदस्यता अभियान भाजपा का महापर्व हे,सब कार्यकर्ताओ को इसमें सहयोगी बनाना हे,अधिक से अधिक लोगो को पार्टी का सदस्य बनाकर जोड़ना हे।
आम नागरिकों को भाजपा और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भजन लाल शर्मा सरकार के अच्छे कार्यों को बताना हे, मोदी जी ने देश के विकास और तरक्की के साथ ही विश्व में भी भारत का गौरव बढ़ाया है,हमें ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर अजमेर देहात को सदस्यता में अव्वल बनाना है ।

इस मौक़े पर जिला महामंत्री जीतमल प्रजापत ने बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे अपना बूथ सब से मजबूत पर कार्य कर और कम से कम 300 सदस्य अपने बूथ पर बनाने का लक्ष्य रखे।
सदस्यता अभियान के जिला संयोजक महेंद्र सिंह मंझेवला ने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में जिनके पास मोबाइल ना हो उन्हें फॉर्म भरकर भी सदस्य बनाया जा सकता हे।

रूपनगढ़ मंडल के बूथ नंबर 57 राडा वास,58 तियारी ,61पालड़ी,62 मोतीपुरा, नरवर मंडल के ग्राम चाचियावास कायड़ ,घुघरा कॉलोनी के बूथों पर बैठके लेकर ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया साथ में कई लोगों को भाजपा से जोड़ा गया ।

इस कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक नरेंद्र सिंह चुंडावत ,रूपनगढ़ मंडल अध्यक्ष मूलचंद रायका,पशुपालक प्रकोष्ठ संयोजक छोटू सिंह गुर्जर,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ओझा,पूर्व सरपंच डी सी वी किरण, मोर्चा देहात समन्वयक नरेंद्र सिंह रावत,भाजपा खोड़ा गणेश मंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह रावत
आईटी संयोजक प्रकाश रावत
नरवर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र गोस्वामी
एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव ,ईश्वर सिंह शेखावत,आशीष राजपुरोहित,करतार जाट,संजीव सेन,हनुमान गुर्जर,छोटू शर्मा,राजेंद्र गुर्जर,संत बक्स सिंह
सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES