भाजपा के मंत्री गौतम दक ने नगरपालिका के बाद अब अपने ही गांव की पंचायत भी गंवाई

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ जिले सहित प्रदेशभर में अभी एक ग्राम पंचायत बड़े ही चर्चाओं में है और वह पंचायत है डूंगला ग्राम पंचायत।जी हाँ प्रदेश के सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक का गांव ग्राम पंचायत डूंगला जो तहसील, उपखण्ड ओर पस मुख्यालय भी है यही से मंत्री दक आते है, जो हाल ही में हुए पंचायतीराज चुनाव में अपने ही गांव की सरपँच सीट नही निकाल पाए और यहाँ से उन्ही की समाज के लेकिन कोंग्रेस के नरेंद्र मेहता ने भाजपा समर्थित गिरिराज लोहार को हराया, अब इस हार को क्षेत्र की जनता सिर्फ गिरिराज कि नही मंत्री दक की हार बता रही है, ओर सोचनीय विषय भी है कि जिनके हाथ मे पूरे प्रदेश की कमान वो एक के बाद एक कोई चुनाव नही जीता पा रहे है इससे मंत्री दक की कार्यशैली पर भी सवालिया निशान लग रहा है।

मंत्री दक नगरपालिका चुनाव भी नही जीता पाए

प्रदेश के मंत्री होने के बावजूद गौतम दक कुछ समय पहले हुए नगरपालिका चुनाव में अपनी ही नगरपालिका बड़ीसादड़ी में भाजपा का बोर्ड नही बना पाए और यह बोर्ड क्षेत्र से भाजपा के मंत्री होने के बावजूद कोंग्रेस के दामन में चला गया। जहाँ मंत्री दक नगर निकाय चुनाव से पहले बड़े बड़े दांवे कर रहे थे कि स्वाभिमान की पताका लहरायेंगे बड़ी सादड़ी में कमल खिलाएंगे, मंत्री दक के ये सब दावे समय के साथ फुस जो गए, जहा भी विपक्ष ने इसे मंत्री दक की करारी हार बताया।

पस सदस्य के प्रचार में एक भी सभा नही की

हाल ही में हुए पंचायतीराज चुनाव के तहत बड़ी सादड़ी के ही एक पस के एक वार्ड में भाजपा के एक युवा उम्मीदवार के लिए एक सीट जो काफी चुनोती पूर्ण रही और वह युवा पहली बार मैदान में होने के बाबजूद मंत्री दक का उनके साथ या क्षेत्र में जाकर एक भी सभा ना करना भी बड़ा चर्चा का विषय बना हुआ है, कई विशेषज्ञों ने तो यहाँ तक भी कहा कि कोंग्रेस की तत्परता ओर भाजपा के ऐसे रवैये ये लगता है कुछ समय बाद भाजपा क्षेत्र से अपना वजूद खो देगी, क्योकि मंत्री दक के स्थानीय होने के बावजूद ये अधिकांश स्थानीय ओर पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाकर रखते है, क्षेत्र में पार्टी को लगातार जीत के बजाय हार का सामना करना पड़ रहा, जिससे क्षेत्र में लगातार भाजपा कमजोर स्थिति में नजर आ रही।

जिले में मंत्री दक के विभाग के भी हाल कुछ ठीक नही

प्रदेश की बात तो दूर की यहाँ सहकारिता मंत्री गौतम दक के गृह जिले की भी बात करे तो उनके सहकारिता विभाग की स्थिति भी ठीक नही है, कई मामले ऐसे आये जिससे विभागीय अधिकारियों और मंत्री दक की कार्यशैली पर सवालिये निशान लगाए है, ऐसा ही एक मामला लसडावन निवासी पारस मल जैन का भी सामने आया, जिनके परिजनों ने बताया कि जैन पर लगे सारे आरोप निराधार होने और सारे सबूत देने के बाबजूद मंत्री दक ना उन्हें न्याय दिला पाए ना ही सम्बंधित भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्यवाही हुई, जिससे मंत्री दक को लेकर क्षेत्र और विभाग में भी खासा रोष व्याप्त है।