Homeभीलवाड़ाभाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा का हुआ पदभार समारोह...

भाजपा कार्यालय पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारा का हुआ पदभार समारोह आयोजित

(बलवन्त जैन)
बिजौलियां, स्मार्ट हलचल-भारतीय जनता पार्टी बिजौलिया मण्डल कार्यालय पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा का पदभार समारोह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा की अध्यक्षता व मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के सह मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नवीनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा को मण्डल कार्यालय पर पूर्ण विधि विधान व मुहूर्त के अनुसार अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर मंत्रोचार के साथ पदभार ग्रहण कराया।
पदभार ग्रहण समारोह में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नवीनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। इससे पूर्व नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा,जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा, विधायक गोपाल खंडेलवाल आरोली ग्राम से जुलूस मे गाड़ियों के काफिले के साथ बिजौलिया पहुँचकर सर्व प्रथम विजय सिंह पथिक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि दामोदर अग्रवाल ने पदभार ग्रहण कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओं को पार्टी मे आगे बढ़ने के लिए सक्रियता व सकारात्मकता का संदेश दिया और कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता की क्रियाकलाप पर पार्टी की नजर है। साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव में बिजोलिया मंडल में पिछले चुनाव में बंपर जीत व इस विधानसभा में हारने पर भितरगातियो पर कटाक्ष भी किया। जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाडा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओ से कमर कसने का आह्वान किया। विधायक गोपाल खंडेलवाल ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा को बधाई देते हुए आगामी लोकसभा चुनावो मे जिले के सभी मंडलों से सबसे अधिक वोट पार्टी को दिलाने के लिए मेहनत करने का अपील की।
निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनोज गोधा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा को पूर्व मंडल अध्यक्षों की तरह कार्यकर्ताओं व आम जनता की सेवा करने की परंपरा को आगे भी कठिन मेहनत के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बंजारा ने पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मैं पार्टी के लिए प्राण प्रण से मेहनत करके लोकसभा चुनाव में जिले में सभी मंडलों से सर्वाधिक मतों से बिजौलिया मंडल से बढ़त दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ मेहनत करने की बात कही व मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
पदभारग्रहण कार्यक्रम में पूर्व विधायक बद्री प्रसाद गुरुजी जिला उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़ प्रदेश कार्य समिति सदस्य हीरालाल जोगी संजय धाकड़ ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि शिव चंद्रवाल मांडलगढ पूर्व प्रधान ओमप्रकाश जोशी मांडलगढ़ नेता प्रतिपक्ष सत्यनारायण मेवाड़ा गोवर्धन वैष्णव पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र सिंह राजोरा अभिषेक शर्मा सीताराम मेघवंशी जगदीश मीणा,छात्र संघ अध्यक्ष राकेश बंजारा आदि मंचासीन रहे।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल खटिक ने किया ।
पदभार ग्रहण कार्यक्रम में, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भगवान सिंह चौहान,पूर्व उप प्रधान नारायण धाकड़,पूर्व जिला मंत्री हरिश्चंन्द्रा कंवर पूर्व सरपंच रामेश्वर चित्तौड़ा पूर्व नगर अध्यक्ष रमेश गुरुजी गोकुल खटिक, एवं शांतिलाल जोशी पूर्व सरपंच चांदमल जैन जिला परिषद प्रत्याशी विट्ठल तिवारी, अमर सिंह बंजारा,युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर चंद्रवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील जोशी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र गुर्जर, एस टी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश कोहली महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता तिवारी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान हुसैन,भवानी शंकर शर्मा, जगदीश पूरी,मांगी लाल धाकड़,पूर्व सरपंच रामचंद्र भील, प्रहलाद सोनी पूर्व सरपंच प्रकाश पुरोहित,प्रभु लाल धाकड़, बद्री धाकड़,शांति लाल मेहता,हीरा सिंह सोलंकी,दयाशंकर शर्मा, रतन सिंह चुंडावत मंडल प्रवक्ता जितेंद्र सिंह चौहान मंडल मंत्री नरेश सोनी, शीला तंवर पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती सालवी महिला मोर्चा महामंत्री दूदू बाई मंजू भील भील विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी तीर्थराज यादव वी कालूपुरी भूत अध्यक्ष प्रभात सोनी युवा मोर्चा महामंत्री पंकज जैन नव मतदाता अभियान प्रभारी पंकज विजय,गांव चलो अभियान प्रभारी मुकेश धाकड़ सुखपुरा व मिट्ठू सिंह, नीरज लक्ष्कार,मोनु टेलर, कोषाध्यक्ष देवेंद्र लक्ष्कार, यशवंत पुंगलिया कैलाश तेली, महावीर नायक,पूर्व जेलर गोपाल पाराशर, कस्तुर् रेगर, अशोक धाकड़,आदि सहित सेकडो की संख्या मे कार्यकर्ता की साक्षी मे पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

dharti putra
dharti putra
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
kelash ji teli
bansi ad
dhartiputra
2
ad
logo
Ganesh
RELATED ARTICLES