राजेन्द्र खटीक
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-स्मार्ट हलचल|बनेड़ा। आज बनेड़ा उपखंड में शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में क्षेत्र के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सभी कार्यकर्ताओं से आत्मीय मुलाकात एवं संवाद किया तथा संगठनात्मक विषयों सहित क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ। स्नेह मिलन कार्यक्रम में आपसी आत्मीयता, संवाद और संगठन के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिला।
डॉ. लालाराम बैरवा ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।