चित्तौड़गढ़, 27 जून।स्मार्ट हलचल।भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा से शुक्रवार को जयपुर में शिष्टाचार मुलाकात की गई। इस अवसर पर श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री नितेश कुमार शर्मा ने उनका ऊपरना ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत एवं शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान चित्तौड़गढ़ जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के संगठनात्मक विस्तार एवं जिला अध्यक्ष पद सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
