(नरेश कुरेडा)
भाजपा के 13, कांग्रेस के 7 पार्षद—अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा, कार्यकर्ताओं में जश्न
पीपलू।।स्मार्ट हलचल|नगरपालिका के प्रथम अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के रमेश वर्मा ने जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। नगरपालिका के गठन के बाद हुए पहले अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा ने अपना दबदबा कायम करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।नगरपालिका में भाजपा के 13 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षद हैं। भाजपा के रमेश वर्मा के अध्यक्ष निर्वाचित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जीत का जश्न मनाया।अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सुबह से ही पीपलू में राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई थी। परिणाम सामने आने के बाद भाजपा समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए शहर के विकास और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।