– विधायक राजेंद्र गुर्जर की उनियारा में बैठक-टोंक में भाजपा के नए कार्यालय उद्घाटन व सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा । स्मार्ट हलचल|भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के 27 अप्रैल को प्रस्तावित टोंक दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उनियारा कृषि उपज मंडी समिति परिसर में बैठक लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तय की।
बैठक में विधायक राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देवली-उनियारा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि कार्यक्रम ऐतिहासिक बन सके।उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता दिन-रात जुटकर आयोजन की तैयारियों में लगे हुए हैं।
भाजपा जिला महामंत्री एवं विधानसभा प्रभारी प्रभु बाड़ोलिया ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह राजस्थान में पहला दौरा है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा टोंक जिला मुख्यालय पर भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया जाएगा। बैठक में एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल मीणा, पूर्व नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन, निवर्तमान देवली प्रधान बनवारी जाट, उनियारा शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू, ककोड़ मंडल अध्यक्ष महावीर गुर्जर, अलीगढ़ मंडल महावीर पालीवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मीणा, सत्यनारायण मीणा, अंकित डाबर, नारायण धाकड़, घांसी जैन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
