Homeभीलवाड़ाभाजपा का गांव चलो कार्यक्रम का आयोजन हुआ

भाजपा का गांव चलो कार्यक्रम का आयोजन हुआ

भाजपा का गांव चलो कार्यक्रम का आयोजन हुआ

अजीज भाटी
रोपा । स्मार्ट हलचल/भाजपा गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत जामोली गांव में रात्री चौपाल में ग्रामीणों के साथ भाजपा नेता भरत सिंह राठौड़ ने सकारात्मक संवाद स्थापित किया। उन्हें डबल इंजन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराया। भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ ने बताया कि 2 दिन के प्रवास के दौरान एक दिवसीय कार्यक्रम जामोली आयोजित हुआ। जिसमें भरत सिंह राठौड़ के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवस्थान मंदिर में पहुंचकर सुंदरकांड के पाठ में शामिल हुए। हर वर्ग को मोदी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहें विकास कार्यों की जानकारी दी गई। भरत सिंह राठौड़ ने बताया कि एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प गांव के सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार धाकड़ ने बताया कि भरत सिंह राठौड़ ने रात्रि प्रवास किया। प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन किया। चाय पर चर्चा की गई। इस दौरान चाय की थड़ी पर भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार को एक बार फिर से लाने के लिए संकल्प किया। इस मौके पर पूर्व सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स के घर जाकर भाजपा की स्पष्ट बहुमत सरकार बनाने के लिए उनको प्रतिबद्ध किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भरत सिंह राठौड़ का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजकुमार धाकड़, ज्योतिरादित्य राणावत, भूपेंद्र सिंह राणावत, देवीलाल कीर, जमनालाल वैष्णव, कल्याण कीर, शंकरलाल पांचाल, परमेश्वर सुथार, देवीलाल धाकड़, रणवीर सिंह राणावत, भानु सिंह राणावत, देवीलाल जैन, पन्ना प्रमुख, बुथ अध्यक्ष मौजूद रहें।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES