अनिल जांगिड़
बिजयनगर।स्मार्ट हलचल|श्री अग्रसेन मंडल, बिजयनगर के तत्वावधान में शुक्रवार को एन. चंद्रा पैलेस में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर स्वर्गीय सत्यनारायण अग्रवाल एवं स्वर्गीय आशा अग्रवाल की पुण्य स्मृति में लगाया गया।
रामस्नेही ब्लड बैंक, भीलवाड़ा के सहयोग से आयोजित शिविर में युवाओं, समाजसेवियों, श्री अग्रसेन नवयुवक मंडल, महिला मंडल एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 110 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
मंडल अध्यक्ष विजय बिंदल ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है। शिविर को सफल बनाने में मंडल कार्यकर्ताओं एवं ब्लड बैंक टीम का विशेष सहयोग रहा। जानकारी सूचना मंत्री अशोक अग्रवाल ने दी।
