Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़करवा चौथ पर पत्नी की लंबी उम्र की कामना को लेकर पति...

करवा चौथ पर पत्नी की लंबी उम्र की कामना को लेकर पति करेंगे रक्तदान

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/आचार्य तुलसी बहुद्देशीय फाउंडेशन के संस्थापक सुनील ढ़ीलिवाल ने बताया कि करवा चौथ पर पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत करती है वहीं पति उनकी लंबी उम्र के लिए एटीबीएफ के माध्यम से रक्तदान करेंगे। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आचार्य तुलसी बहुद्देश्यीय फाऊंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर का इस विशेष पर्व पर आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी के लिए रक्तदान करेंगे और उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगे। इस बार यह शिविर श्री सांवरिया जी चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में आयोजित किया जा रहा है यह शिविर सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आप सभी इस पावन पर्व पर रक्तदान कर अपनी पत्नी को अनोखा तोहफा प्रदान कर सकते है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES