Homeराज्यउत्तर प्रदेशखूनी रिश्ते का खून:साले की हत्या आरोपी जीजा गिरफ्तार

खूनी रिश्ते का खून:साले की हत्या आरोपी जीजा गिरफ्तार

blood of bloody relation

शराब पिलाने के बाद ईंट व डंडे से प्रहार कर ली थी साले की जान

स्मार्ट हलचल शीतल निर्भीक
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश की जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के बरजी गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर साले की हत्या के आरोपी जीजा को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात औंका जाने वाले हाईवे पर पकड़ा। इस दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खून के धब्बे लगी शर्ट, ईंट, बांस का डंडा व नकदी बरामद किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के बाद युवक को जेल भेज दिया।

क्या था हत्याकांड का पूरा मामला!

बक्शा के बरजी गांव में मनीष सिंह के ईंट भट्ठे पर बिहार के नालंदा थाना के सिलाव खैरा गांव निवासी उमेश माझी (40) पुत्र चंद्रिका माझी अपने भाई वीरेंद्र माझी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी करता था। उसी के साथ उसका जीजा राजेश माझी निवासी ग्राम मकदूमपुर थाना मानपुर, जिला नालंदा बिहार भी परिवार के साथ काम करता था।

बताया जाता है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस बीच आरोपी जीजा ने साले उमेश मांझी को जान से मारने की योजना बनाते हुए दो दिन पहले अपनी पत्नी को बिहार अपने घर छोड़ आया। बीते गुरुवार की रात में राजेश ने उमेश मांझी को शराब पिलाने के बहाने ग्राम बरजी स्थित प्राइमरी स्कूल में ले गया। वहां उमेश को काफी मात्रा में उसने शराब पिलाई। जब उमेश नशे में धुत्त हुआ तो उस पर डंडे व ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बक्शा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक विवेकानंद सिंह के साथ शुक्रवार की रात धनियामऊ में मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि हत्या का आरोपी राजेश मांझी बिहार भागने के फिराक में है और औंका जाने वाले हाइवे मोड़ पर वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचते ही हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्या कहती है पुलिस!

ईंट भट्ठे पर साले की हत्या के आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके बाद रिमांड लेकर आगे की विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। -देवेश सिंह, क्षेत्राधिकारी, सदर

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES