Homeराज्यउत्तर प्रदेशकलयुग में खूनी रिश्ते की खून- खौफनाक मंजर!

कलयुग में खूनी रिश्ते की खून- खौफनाक मंजर!


कलयुग में खूनी रिश्ते की खून- खौफनाक मंजर!

बेरहम बेटे ने सो रहे मां-बाप को हैंडपंप के हैंडल से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Blood of bloody relations in Kaliyug


शीतल निर्भीक
लखनऊ।स्मार्ट हलचल/उत्तर प्रदेश के गोरखपुर गोला के फत्तेपुर गांव में रविवार की देर रात करीब दो बजे नशेड़ी बेटे ने बरामदे में सो रहे माता- पिता की हैंडपंप के हैंडल से सिर कूच-कुचकर निर्मम हत्या कर दी। हमले में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। गोला थाने की पुलिस आरोपी देवानंद की तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव की अनुसूचित बस्ती में रहने वाले राजपति (75) पत्नी मुराती देवी (73) के साथ रविवार की रात बरामदे में सो रहे थे। घर की महिलाएं व बच्चे गर्मी की वजह से छत पर सोए थे। एक सप्ताह पहले मुंबई से आए बेटे रामआशीष व शंकर पड़ोसी के बेटे की बरात गए थे।

रात में एक बजे राजपति का छोटा बेटा देवानंद पहुंचा। आरोप है कि दरवाजे पर लगे हैंडपंप का हैंडल निकालकर पहले अपनी मां उसके बाद पिता के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।

हमले में मुराती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। चीख-पुकार सुनकर छत पर सो रहीं परिवार की महिलाएं और आसपास के लोग जुटे तो देवानंद फरार हो गया। गंभीर स्थिति में परिवार के लोग राजपति को बड़हलगंज के निजी अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

सोमवार की सुबह एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश चल रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES