Homeभीलवाड़ासंगम विश्वविद्यालय के बॉक्सर देवेन्द्र सिंह सोलंकी का खेलो इंडिया में चयन

संगम विश्वविद्यालय के बॉक्सर देवेन्द्र सिंह सोलंकी का खेलो इंडिया में चयन

भीलवाड़ा । स्थानीय संगम विश्वविद्यालय के छात्र देवेंद्र सिंह सोलंकी का गंगटोक (सिक्किम) में होने वाले खेलो इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रवाना होंगे ।संगम विश्वविद्याल के बॉक्सिंग कोच राजेश कोली ने बताया कि देवेन्द सिंह सोलंकी ने साउथ वेस्ट जोन एवम आल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप जो कि चंडीगढ़ ,पंजाब में खेली गई इसमे ब्रोंज मैडल जीत कर संगम विश्वविद्यालय एवम राजस्थान का नाम रोशन किया, जिस के फलस्वरूप खेलो इंडिया में चयन हुआ है ।विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर प्रो. करुणेश सक्सेना, प्रो–वाईस चान्सलर प्रो. मानस रंजन पाणिग्रही ,रजिस्ट्रार प्रो. राजीव मेहता ,खेल अधिकारी संजय शर्मा ने देवेंद्र सिंह का संगम विश्वविद्यालय में स्वागत किया एवं खेलो इंडिया में भी पदक जीतने हेतु आशीर्वाद एवम प्रोत्साहन किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES