किशन खटीक
स्मार्ट हलचल|रायपुर 10 अक्टूबर भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतगैस लाइट जिप नाम से नई पीढ़ी का एलपीजी समाधान लॉन्च किया है. आर के भारत गैस ग्रामीण वितरक रायपुर के मेनेजर कुलदीप पाराशर ने बताया की भारतगैस लाइट जिप के तहत ग्राहकों को 10 किलोग्राम का फाइबर कंपोजिट LPG सिलेंडर मिलेगा, जो पारंपरिक स्टील सिलेंडर की तुलना में हल्का और उपयोग में अधिक सुविधाजनक है. कंपनी का उद्देश्य तेज सेवा, आसान प्रक्रिया और बेहतर ग्राहक अनुभव उपलब्ध कराना है.सबसे खास बात ये है कि इस सिलेंडर को पाने के लिए कनेक्शन लेना भी काफी आसान होगा. कंपनी ने इसे फ्री ट्रेड एलपीजी बताया है, जिसमें हाथोंहाथ कनेक्शन और एक्सप्रेस डिलीवरी की जाती है. यह सिलेंडर फाइबर कंपोजिट एलपीजी वाला सिलेंडर है.
इस दौरान भारतगैस प्रोप्राइटर विधायक प्रत्याशी राजेंद्र कुमार त्रिवेदी,प्रकाश जाट लक्ष्मण गुर्जर,मिट्ठू लाल गुर्जर, विनोद मानस भारत गैस के पारस सालवी सभी स्टाफ मौजूद रहे।