मुकेश माहेश्वरी
लाडपुरा ।स्मार्ट हलचल|‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ कहावत चरितार्थ हुई हुआ यू कि गुरुवार शाम कस्बे से गुजर रहे हाईवे पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ट्रेलर के अचानक ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रही कार को चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। जिसे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया । कार में सवार दोलपुरा ग्राम पंचायत प्रशासक रती राम रायका देवनारायण मेले से वापस जाने के लिए कार को घुमा रहे थे कि ब्रेक फेल ट्रेलर ने चपेट में लिया हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि रायका को कोई चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। मालूम हो कि लाडपुरा में इन दिनों हाईवे के समीप ही भगवान देवनारायण का तीन दिवसीय मेला चल रहा है। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में यदि अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में कोई श्रद्धालु आता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में किसी के हताहत नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बताया गया कि ट्रेलर चालक चिल्लाता हुए ब्रेक नहीं आने की कह रहा था।