शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|शाहपुरा कस्बे के कोली मोहल्ला वार्ड नं.19 स्थित कोली समाज के शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर से लगभग 4 से 5 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी हो गया।
कोली समाज विकास संस्थान, शाहपुरा ने इस संबंध में पुलिस थाना शाहपुरा को लिखित में शिकायत दी है।
संस्थान के अध्यक्ष नरेश कुमार कोली द्वारा थानाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि घटना रात्रि दिनांक 23.10.2026 की है। सुबह जब समाज के पुजारी भंवर लाल कोली मंदिर में पूजा-पाठ करने पहुंचे तो देखा कि घंटा गायब है। पुजारी ने तुरंत समाज को सूचना दी।
घटना के बाद कोली समाज के लोगों में चोरों के प्रति भारी आक्रोश है। समाज ने मांग की है कि:
1. अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
2. खटीक मोहल्ले से उदयभान गेट तक रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।
इस ज्ञापन पर पुष्पेन्द्र कुमार कोली, मुरली कोली, भंवर लाल, बबलू कोली, गणपत लाल, रमेश, भाणु कोली, नौरत कोली सहित समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू करने का आश्वासन दिया है।